Ticker

6/recent/ticker-posts

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार, 30 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

 


छत्तीसगढ़ vision tv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....

बेलगहना/बहेरामुड़ा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचलों की बेटियों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही उच्च शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ रहा है।


इसी कड़ी में 30 जुलाई 2026 को शासकीय हाई स्कूल बहेरामुड़ा में कक्षा 9वीं की 30 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। समारोह में छात्राओं के चेहरों पर नई साइकिल पाने की खुशी साफ झलक रही थी। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा से जोड़ने तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उर्मिला प्रधान, जनपद पंचायत सदस्य कोटा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता उईके (सरपंच, ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा), नरेश प्रधान (जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), चंचल उईके (सरपंच प्रतिनिधि), रामप्रसाद सिदार (अध्यक्ष, शाला विकास समिति), ललिता नेताम (उपाध्यक्ष, शाला विकास समिति), फगनी बाई, गीता मरावी, अमृत बाई पैकरा, कृष्णा बाई, परदेशी राम, बहादुर सिंह, सुप्रिया मैडम (प्रधान पाठिका), पुष्पा ध्रुव (शिक्षिका), दरसाय खेस (कोषाध्यक्ष), सुनील कुमार मसराम (व्याख्याता), छोटेलाल सर्वे (व्याख्याता एवं प्रभारी) तथा राजू यादव (सचिव एवं प्रभारी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बहेरामुड़ा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और शासन की सरस्वती साइकिल योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments