Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: “मां के नाम एक पेड़ 3.0” के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम

 बालोद 

लोकेशन -देवरी (ख)

तारीख 30/07/26

“मां के नाम एक पेड़ 3.0” के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम


देवरी (ख), बालोद, 30 जुलाई 2026। जिला कार्यालय के मार्गदर्शन में “महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान – मां के नाम एक पेड़ 3.0” के अंतर्गत शहीद दुर्वासा लाल निषाद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, देवरी (ख) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता विकसित करना रहा।


प्रधान पाठक श्री राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षिका श्रीमती हरिका साहू, श्रीमती शशिकला बंजारे एवं शिक्षक श्री युगल किशोर देवांगन की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कुसुम देशमुख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सचिव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।


सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ‘मां के नाम एक पौधा’ लगाकर उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत प्रयास करने की शपथ ली।


अंत में शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पोस्टर लगाए गए तथा ग्रामीणों को अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments