Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में कोटडीह ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व जल जीवन मिशन,

 राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में कोटडीह ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व जल जीवन मिशन,


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'सुजल ग्राम संवाद' के नौवें चरण में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की ग्राम पंचायत कोटडीह ने प्रतिनिधित्व किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस संवाद में छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।




कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक एवं जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत कोटडीह की सरपंच, सचिव और जल बहिनियों से विशेष चर्चा की। इस दौरान गांव में पेयजल की उपलब्धता, जल जीवन मिशन से आए सकारात्मक बदलाव, फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच, निर्धारित मासिक उपयोगकर्ता शुल्क और सामुदायिक सहभागिता की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल स्रोतों के बचाव के लिए जागरूक किया गया।


संवाद में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी भी शामिल हुईं और उन्होंने जिले में संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति और उपलब्धियों का ब्योरा दिया।                  उन्होंने बताया कि जिले में सोर्स सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने के लिए 5 प्रतिशत स्ट्रक्चर मॉडल और सोख्ता गड्डों के निर्माण के साथ-साथ विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन के समन्वय से काम किया जा रहा है। जल संरक्षण एवं स्रोत संवर्धन की दिशा में बलरामपुर जिले के इन नवाचारों और प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

Post a Comment

0 Comments