जिला राजनांदगांव
थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही।
चोरी के आरेापी को गिरफतार कर भेजा गया जेल।
01 आरोपी और 02 विधि संघर्षरत बालक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रार्थी दिनांक 14.07.2026 रिपोर्ट दर्ज करया कि फेयर प्लेक्स प्राईवेट लिमिटेड युनिट-2 ग्राम फरहद कंपनी में लगे कंप्रेशर मोटर 5 एचपी. 01 नग किमती 10,000 रूपये, गेयर बाक्स मोटर 3 एचपी. 01 नग किमती 10,000 रूपये, व्राईबेड मोटर 1 एचपी. 2 नग किमती 12000 रूपये कुल जुमला किमती 32000/-रूपये को दिनांक 14.07.2026 के रात्रि करीबन 01/00 बजे से सुबह 04/00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 305, 331(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। प्रकरण की सूचना जरिये मोबाईल फोन के माध्यम् से वरिष्ठ कार्यालय को दिया गया बाद बाद पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंण्डर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का अवलोकन व तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबीर सूचना पर से संदेही गजेन्द्र कुमार मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को अपने 02 नाबालिक दोस्तो के साथ मिलकर ग्राम फेयर फैक्स कंपनी फरहद में मोटर की चोरी करना बताये। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किये 01 नग स्टेटर वाईंडिग लगा हुआ एवं नाबालिक से चोरी किये गये 01 नग कम्प्रेशर मोटर 5 एचपी. का एवं 01 नग गेयर बाक्स 3 एचपी. को जप्त किया गया है। विधि से संघर्षरत् बालको का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से सामाजिक विधिवत कार्यवाही कर माननीय किशोर न्यायाबोर्ड के समक्ष पेश किया तथा आरोपी गजेन्द्र कुमार मरकाम पिता मनोज उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 2 दंतेश्वरीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

0 Comments