कलेक्टर के निर्देश पर सामुदायिक शौचालय का हुआ साफ सफाई।
बलरामपुर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाली पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लिया है। विगत दिनों इस शौचालय में पानी की कमी, साफ-सफाई की कमी और अव्यवस्थित स्थिति से संबंधित समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शौचालय की साफ-सफाई, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य पूरा कर लिया है। शौचालय में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और परिसर के अंदर व बाहर सफाई कर उपयोगकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही, पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए शौचालय के आसपास पौधरोपण कर सौन्दर्याकरण भी किया गया है।
जनपद सीईओ बलरामपुर ने जानकारी दी है कि इन व्यवस्थाओं को स्थायी बनाने के लिए सामुदायिक शौचालय के नियमित संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे शौचालय में स्वच्छता बनी रहेगी और महिला समूहों को आजीविका का अवसर भी मिलेगा।

0 Comments