खेत जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
बलरामपुरः बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदापुर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार चालक खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे शारदापुर गांव में मातम का माहौल है।

0 Comments