जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
मोटर सायकल चोरी के 09 मामलें का हुआ खुलासा।
08 मामले थाना कोतवाली एवं 01 मामला थाना बसंतपुर के मामलें में 02 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
आरोपियों के कब्जे से 07 मोटर सायकल किमती 1,55,000 रूपये किया गया बरामद।
नाम आरोपी-
01. वीरू सारथी पिता रामप्रसाद सारथी उम्र 31 साल साकिन सारथी पारा गोपीबंद मोहल्ला वार्ड नं. 03 थाना पंडरिया जिला कबीरधाम (छ0ग0)
2. संदीप सत्यवंशी पिता अशोक सत्यवंशी उम्र 23 साल साकिन ग्र्राम दुल्लापुर रानी सागर थाना कोतवाली जिला कबीरधाम (छ0ग0)
मामले का विवरण- दिनांक 10.01.2026 से 07.06.2026 के मध्य थाना कोतवाली क्षेत्र के जय स्तंभ चौक, गोल बाजार, भदौरिया चौक, राम नगर बिजली ऑफिस के पास, अम्बेडकर चौक राजनांदगांव एवं बजरंगपुर में में हुई मोटर सायकलों की चोरी की घटना में प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव में क्रमशः अप0क्र0 45/26, 59/26, 74/26, 95/26, 247/26, 249/26, 255/26, 301/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली तथा निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव की सयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर की सूचना पर जिला कबीरधाम क्षेत्र टीम को रवाना कर आरोपी
01. वीरू सारथी पिता रामप्रसाद सारथी उम्र 31 साल साकिन सारथी पारा गोपीबंद मोहल्ला वार्ड नं. 03 थाना पंडरिया जिला कबीरधाम (छ0ग0)
2. संदीप सत्यवंशी पिता अशोक सत्यवंशी उम्र 23 साल साकिन ग्र्राम दुल्लापुर रानी सागर थाना कोतवाली जिला कबीरधाम (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उरोक्त मामलों में चोरी गया मोटर सायकलों की चोरी करना स्वीकार किया गया। जिनके कब्जे से मो0सा0 क्र0
(1) सी.जी. 08 वाय.-1807,
(2) सी.जी. 08 वाय.-1286,
(3) सी.जी. 08 ए.पी.-8317,
(4) सी.जी. 08 जी.-2194,
(5) सी.जी. 04 एन.जी.-1514
एवं थाना बसंतपुर के अप0क्र0 , 292/26, मेे चोरी गया मोटर सायकल
(6) सी.जी. 24 जे.-8958,
जुमला किमती 1.55,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा मेमोरण्डम कथन में अप0क्र0 59/26, 94/26, 301/26 धारा 303 (2) बीएनएस में चोरी गये मोटर सायकल क्रमांक (1) सी.जी. 08 बी.बी.-3461, (2) सी.जी. 08 एच.-1821, (3) सी.जी. 08 डब्ल्यु.-7625 को चोरी कर ले जाते समय पेट्रोल खत्म होने या खराबी आने से रास्ते में छोड़ देना कर भाग जाना बताये। जिन्हे लावारिस हालत में बरामद कर न्यायालय के आदेश प्रार्थियों को सुपूर्दनामें पर दिया चुका है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 0 4 टी.यू. 5488 बरामद कर जप्त किया गया l आरोपियों के खिलॉफ अपराध सबूत पाये जाने से आरोंपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.07.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। दोनों आरोपी आदतन चोर है, इनके विरूद्व थाना कवर्धा जिला कबीरधाम में चोरी नकबजनी के 06 मामलें दर्ज है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव, सहायक उप निरीक्षक संजीव मालेकर, नंदनी ठाकुर, प्र0आर, जी0 सिरिल कुमार, अफजल खान तथा प्र0आर0 किशोर यादव थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल स्टॉफ प्र0आर0 बसंत राव, आर0 परिवेश वर्मा, हरिश ठाकुर, मोहन साहू, मनीष वर्मा, प्रख्यात जैन, पुनेश्वर साहू, खिलेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, एवं अभिषेक साहू की सराहनीय भूमिका रही।
दोनों आरोपी आदतन चोर- थाना कवर्धा जिला कबीरधाम में दर्ज अपराध की सूची
वीरू सारथी-
1. अप0क्र0 144/20 धारा 475, 380, 34 भादवि
02. अप0क्र्0 385/20 धारा 457, 380, 436, 34 भादवि0
03. अप0क्र0 269/23 धारा 379, 34 भादवि0
04. अप0क्र0 658/23 धारा 457 भादवि0
2. संदीप सत्यवंशी-
1. अप0क्र0 529/24 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस
2. अप0क्र0 530/24 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस

0 Comments