बेलगहना। राज्य शासन की 'पौधा तुम्हर द्वार' योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा एवं लुफा में ग्रामीणों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर स्थायी वन समिति की अध्यक्ष माननीय श्रीमती उर्मिला प्रधान, उप वन मंडलाधिकारी, वन परीक्षेत्र अधिकारी, बेलगहना तथा वन विभाग बेलगहना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से पौधों का नियमित संरक्षण एवं देखभाल करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वन विभाग ने भी लोगों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।




0 Comments