थाना बसंतपुर राजनांदगाव पुलिस ने 25 गुम मोबाइल बरामद कर , लगभग 3.75 लाख रूपये के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए
थाना बसंतपुर पुलिस की जनहितैषी कार्यवाही ।
25 गुम मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3.75 लाख रूपये ) बरामद कर विधिवत सुपुर्दनामा पर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आम नागरिकों से अपील—गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि निकटतम थाना में जमा कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। गुम मोबाइलों की पतासाजी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की तलाश हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 25 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 3,75,000 रूपये है, सफलतापूर्वक बरामद किया गया ।
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना बसंतपुर परिसर में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्दनामा के माध्यम से लौटाए गए।
अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल प्राप्त होता है तो उसका स्वयं उपयोग न करें तथा उसे तत्काल निकटतम पुलिस थाना में जमा करें, जिससे वह उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुँचाया जा सके। राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में सीसीटीएनएस आरक्षक श्रवण पैकरा, आरक्षक फागू साहू, ललित रावटे एवं थाना बसंतपुर के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।
.jpeg)

0 Comments