Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: कलंगपूर परिक्षेत्र में दानीराम सिन्हा निर्विरोध क्षेत्राधिकारी निर्वाचित

 बालोद 

लोकेशन -कलंगपूर

तारीख 10/09/26


कलंगपूर परिक्षेत्र में दानीराम सिन्हा निर्विरोध क्षेत्राधिकारी निर्वाचित


बृजलाल सिन्हा ने समर्थन देकर कायम की सामाजिक एकता की मिसाल, मंडलेश्वर ने दी साधुवाद व बधाई


गुंडरदेही। गुंडरदेही तहसील सिन्हा समाज अंतर्गत कलंगपुर परिक्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को कलंगपुर स्थित सिन्हा सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। क्षेत्राधिकारी पद के लिए ग्राम कलंगपुर निवासी बृजलाल सिन्हा एवं ग्राम चैनगंज निवासी दानीराम सिन्हा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।



कलंगपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत रजोली, भटगांव, जोरातराई, रंचिराई, तवेरा, झोफरा, चैनगंज एवं कलंगपुर सहित कुल आठ ग्राम शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया के पश्चात मंडलेश्वर गोविन्द सिन्हा एवं तहसील सचिव रामनारायण सिन्हा के मार्गदर्शन में दोनों अभ्यर्थियों के मध्य आपसी सामंजस्य एवं सामाजिक एकता की भावना से चर्चा की गई। चर्चा के सकारात्मक परिणामस्वरूप बृजलाल सिन्हा ने अपना समर्थन दानीराम सिन्हा को प्रदान किया। इसके साथ ही कलंगपुर परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी पद का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ और दानीराम सिन्हा को क्षेत्राधिकारी निर्वाचित घोषित किया गया।


इस अवसर पर मंडलेश्वर गोविन्द सिन्हा ने बृजलाल सिन्हा के त्याग, उदारता और समाजहित में लिए गए निर्णय के लिए उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि बृजलाल सिन्हा द्वारा आपसी सहमति और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देते हुए दानीराम सिन्हा को समर्थन देना पूरे समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी दानीराम सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के प्रति समर्पण, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।


मंडलेश्वर ने उपस्थित सभी सामाजिक जनों के प्रति अभिवादन व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी प्रेम, विश्वास, सहयोग और एकजुटता से ही संभव है। निर्विरोध निर्वाचन की यह प्रक्रिया सामाजिक सद्भाव और सामंजस्य का परिचायक है। उन्होंने सभी समाजजनों से इसी प्रकार मिल-जुलकर समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।


चार परिक्षेत्रों में निर्वाचन सम्पन्न, साजा शेष


मंडलेश्वर गोविन्द सिन्हा ने बताया कि गुंण्डरदेही तहसील सिन्हा समाज अंतर्गत चार परिक्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी पद का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। अब केवल साजा परिक्षेत्र का निर्वाचन सम्पन्न होना शेष है। साजा परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितम्बर को ग्राम साजा में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही तहसील अंतर्गत क्षेत्राधिकारी निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।


इस दौरान तहसील गुंण्डरदेही के महिला मंच अध्यक्ष माधवी सिन्हा , कोषाध्यक्ष रेणुका सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष वरुण डड़सेना, कोषाध्यक्ष अनिल सिन्हा, हल्दी परिक्षेत्र क्षेत्राधिकारी रूपराम सिन्हा, नाथूराम सिन्हा साँकरी, दिलीप सिन्हा साजा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश डड़सेना,तहसील कार्यकारिणी दोनीराम सिन्हा, मनहरण सिन्हा, भोला सिन्हा, छगन सिन्हा, कलँगपुर अध्यक्ष अर्जुन सिन्हा, कोषाध्यक्ष सोमन सिन्हा, सचिव प्रमोद सिन्हा, रजोली ग्राम प्रमुख रेखलाल सिन्हा,  मंगलू नेले, महाजन सिन्हा, कल्याण सिन्हा, मनराखन सिन्हा, रूद्रकुमार सिन्हा, तेजराम सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सामाजिक जन उपस्थित रहे।



रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments