बालोद
लोकेशन -गुण्डरदेही
तारीख 9//09/26
भाजपा सरकार का “स्मार्ट मीटर घोटाला” उजागर, महतारी वंदन के नाम पर जनता से वसूली कर रही सरकार – भोज राज साहू
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री भोजराज साहू ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर प्रदेश की जनता को स्मार्ट मीटर के नाम पर लूटने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही जिस आशंका को उठा रही थी, वह अब बिजली विभाग के आधिकारिक दस्तावेजों से साबित हो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर वास्तव में “महतारी वंदन वसूली मीटर” बन चुके हैं, जिनका उद्देश्य जनता को राहत देना नहीं बल्कि उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालना है।
हाल ही में सामने आए बिजली विभाग के एक परीक्षण प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि एक ही अवधि में स्मार्ट मीटर ने 302 यूनिट बिजली खपत दर्ज की, जबकि उसी अवधि में लगाए गए टेस्ट मीटर ने मात्र 112 यूनिट खपत दर्ज की। अर्थात दोनों मीटरों की रीडिंग में 190 यूनिट का भारी अंतर पाया गया। यह अंतर सामान्य तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि प्रदेश की लाखों उपभोक्ताओं से हो रही संभावित आर्थिक लूट का गंभीर संकेत है।
कांग्रेस का कहना है कि यदि एक उपभोक्ता के मामले में इतना बड़ा अंतर सामने आया है, तो प्रदेश के लाखों परिवारों से कितनी अतिरिक्त वसूली की जा रही होगी, इसकी कल्पना की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। पहले बिजली दरों में वृद्धि,400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करना फिर स्मार्ट मीटर थोपना और अब गलत रीडिंग के जरिए भारी-भरकम बिल भेजना, यह सब सुनियोजित तरीके से जनता को आर्थिक रूप से परेशान करने की साजिश है। प्रदेश की गरीब, मध्यमवर्गीय और किसान परिवारों को बिजली बिलों के बोझ तले दबाया जा रहा है।
उन्होंने मांग की है कि—
तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाया जाए।गलत रीडिंग के कारण वसूली गई अतिरिक्त राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए।बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए।400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू किया जाए।
भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि जनता के साथ धोखा और लूट अब और ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। कांग्रेस पार्टी बिजली उपभोक्ताओं से विरोध पत्र भरवाकर बिजली विभाग के जिला दफ्तर घेराव से लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव तक चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने वाली है।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512
0 Comments