थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला तीसरा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
नाम आरोपी- शीतल कुमार साहू पिता द्विजराम साहू, उम्र 49 साल, निवासी श्रद्धा नगर अम्बेडकर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ0ग0)
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा०पु०से०) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सत्यप्रकाश तिवारी (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में ’अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत धोखाधड़ी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
प्रकरण के अनुसार, मृतक कोमल साहू ने दिनांक 17.10.2025 को मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ तथा बैंक स्टेटमेंट व मोबाइल डेटा की गहन जांच की गई। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मो. अजीज खान ने मृतक को शेयर मार्केट में निवेश और ’तंत्र-मंत्र’ (चटिया मटिया) के माध्यम से पैसे दोगुना करने का लालच देकर लगभग 04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। रकम वापस न मिलने और कर्जदाताओं के दबाव के कारण मृतक अत्यधिक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। आरोपियों के खिलाॅफ अपराध क्रमांक 130ध्2026 धारा 318(4), 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-
प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर से मुख्य आरोपी अजीज खान पिता के0के0 सलगुनान उम्र 57 साल निवासी बी-42 रायल टाउन भटखेड़ी तहसील मउ थाना किशनगंज जिला इंदौर (म0प्र0) को हिरासत में लेकर पूछताछ पर मृतक से नकद और बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों की राशि प्राप्त करना स्वीकार करने पर दिनांक 03.04.2026 तथा योगेन्द्र कुमार साहू पिता डेरहा राम साहू उम्र 37 साल साकिन ग्राम कुतुलबोड़ भांठागांव वार्ड नं. 03 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को दिनांक 09.09.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचनाक्रम में तीसरा आरोपी शीतल कुमार साहू पिता द्विजराम साहू, उम्र 49 साल, निवासी श्रद्धा नगर अम्बेडकर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ0ग0) को आज दिनांक 13.09.2026 को मामलें में औपचारिक गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर छोडा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरूद्व साक्ष्य संकलन किया जा रहा है, प्रर्याप्त साक्ष्य प्राप्त कर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
आम नागरिकों से अपीलः-
राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर शेयर मार्केट में अनाधिकृत निवेश या पैसा दोगुना करने के प्रलोभन में न आएं।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह एवं थाना सिविल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments