Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: डोंगरगढ़ जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

 डोंगरगढ़ जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, शिकायतों पर कार्रवाई की मांग






डोंगरगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में आम नागरिकों द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद कई शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप सामने आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जांच के बाद भी कई मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं और उन्हें कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।


कोठीटोला पंचायत से जुड़े एक मामले में लगभग 10 लाख 60 हजार रुपये के बिलों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में चार पन्नों के बिल तथा गांव की एक दुकान से संबंधित बिल में जीएसटी बिल नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है।


इसी तरह बेलगांव पंचायत में मुख्यमंत्री जतन योजना के नाम में बदलाव किए जाने को लेकर भी शिकायत होने की बात सामने आई है। ऐसे अन्य मामलों में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायतें किए जाने के बावजूद कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने का आरोप है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आम जनता की शिकायतों पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होती है?


यदि शिकायतें सही हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और यदि शिकायतें तथ्यहीन हैं तो जांच के निष्कर्ष भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए।


मांग: आम जनता द्वारा प्रस्तुत सभी शिकायतों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, जांच की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को दी जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments