Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: *शराब पीकर टाटा सफारी चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 17 हजार का जुर्माना*

 *शराब पीकर टाटा सफारी चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 17 हजार का जुर्माना*



दुर्गूकोंदल, 9 अक्टूबर।थाना दुर्गूकोदल पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशें में वाहन चलाते एक चालक को पकडकर कर्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक कांकेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गुरुवार को  विशेष अभियान चलाया गया ।इसी अभियान के तहत पुलिस ने केंवटी शिकारीपारा निवासी 38 वर्षीय शिवेंद्र मंडावी को शराब के नशे में टाटा सफारी वाहन चलाते हुए पकड़ा। आरोपी स्वयं वाहन का मालिक भी है। पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया, जहां माननीय न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 17 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।



*पुलिस की अपील - नशे में वाहन न चलाएं*


थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने से चालक की सोचने-समझने की क्षमता और प्रतिक्रिया करने की गति कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसमें चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद भूलकर भी वाहन न चलाएं। घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस की यह कार्रवाई नशे में वाहन चलाने वालों के लिए सख्त संदेश है कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments