बस्तर ओलंपिक के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, दो वर्गों में होगा आयोजन
बस्तर ओलंपिक के लिए दुर्गूकोंदल में बैठक, 30 अक्टूबर तक होंगे पंजीयन
दुर्गूकोंदल। बस्तर ओलंपिक 2026 में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए विकासखंड दुर्गूकोंदल में व्यायाम शिक्षकों की बैठक हुई। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी मंडावी की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को हुई बैठक में पंजीयन और तैयारियों पर चर्चा की गई।उन्होंने शिक्षकों को अपने संकुलों में विद्यार्थियों व युवाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
दो वर्गों में होंगे शामिल - जूनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष और सीनियर वर्ग 17 वर्ष से अधिक आयु के लिए।
खेल विधाएं - एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मी. दौड़, रिले, गोला-तवा-भाला फेंक, लंबी-ऊंची कूद, कराते, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग तथा टीम स्पर्धा में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, हॉकी और महिलाओं के लिए रस्साकशी।
पंजीयन - 1 से 30 अक्टूबर तक वेबसाइट https://rymc.cg.gov.in/bastarOlympic पर ऑनलाइन पंजीयन होगा।बैठक में क्रीड़ा नोडल मनोज दरियों सहित सावित्री नरेटी, सुरेश ठाकुर, हरीश नागराज व अन्य व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।

0 Comments