आंखों के इलाज के लिए कांग्रेस नेता ने मरीज को जिला अस्पताल भेजा, पेश की मानवता की मिसाल
बलरामपुर। पस्ता छेत्र के ग्राम पंचायत परती में जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला महासचिव संतोष यादव ने एक सराहनीय पहल की। आंखों की समस्या से जूझ रहे एक मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संतोष यादव ने उसे जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
कांग्रेस नेता ने मरीज की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उसके स्वर्गीय पिता आनंद नाग, पुत्र छोटन नाग को उपचार के लिए आवश्यक पहल की और जिला अस्पताल में आंखों की जांच एवं समुचित इलाज कराने की सलाह दी।
इस पहल से मरीज को उपचार की उम्मीद जगी। संतोष यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहयोग करना उनका उद्देश्य है।
जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

0 Comments