Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना बोरतलाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,अंतर्राज्यीय चोर को ‍किया गिरफ्तार।

 थाना - बोरतलाव  जिला - राजनांदगांव

 थाना बोरतलाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,अंतर्राज्यीय चोर को ‍किया गिरफ्तार।

चोरी की नीयत से घर का ताला तोडकर अंदर घुसा चोर, बोरतलाव पिलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों  दबोचा।  

 आरोपी को गिरफ्तार कर ‍ न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । 


आरोपी की पहचान और बरामदगी - पकडे गए आरोपी की पहचान दिलीप मलिक पिता अभिमन्यु मलिक उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम - तुम्बाडिंडीपल्ली टाउन- खिरोडा थाना - धरकोटे जिला - गंजाम उडीसा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से ताला तोडने में इस्तेमाल किया गया लोहे की रॉड बरामद की। 

 घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 10/11/26 के करीबन 03/00 बजे वार्ड नं 01 बोरतलाव थाना बोरतलाव निवासी राकेश  कुमार साहू पिता स्व0 भिखारी दास साहू उम्र 40 साल गांव  में हो रहे गौरी गौरा कार्यक्रम देखने चला गया था । इसी दौरान  अज्ञात चोर सूने मकान का निशाना बनाया और घर का ताला तोडकर चोरी के नीयत से घर के भीतर दाखिल हो गया। मकान मालिक के आने पर घर के छत से भागने का प्रयास किया। जिसे मोहल्ले के अन्य पडोसियों बिना वक्त गंवाये तुरंत  स्थानीय  पुलिस को मामले की सूचना दी । जिसकी सूचना  पर  रात्रि गस्त ( नाइट पेट्रोलिंग) में तैनात  थाना बोरतलाव पुलिस टीम ने मुस्तैदी से घेराबंदी कर आरोपी को पकडा । पकडे गये आरोपी की पहचान दिलीप मलिक पिता अभिमन्यु मलिक उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम - तुम्बाडिंडीपल्ली टाउन- खिरोडा थाना - धरकोटे जिला - गंजाम उडीसा के रूप में हुई।  आरोपी के कब्जे से ताला तोडने में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद किया गया । आरोपी के विरूद्ध  रात्रि गृह भेदन और  चोरी के प्रयास की प्रयास  से  संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर  न्यायिक अभिरक्षा में  भेजा गया ।  

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. अनुराग सोनवानी, सउनि गोकुल सोनकर, आर. नरसिंह सिदार, गोवर्धन कंवर,‍ टिकाराम  की भुमिका सराहनीय रहा है।

Post a Comment

0 Comments