नवीन धान उपार्जन केंद्र को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर लगा विराम, समिति का पंजीयन क्रमांक 820 जारी, उप समिति सेमरिया में भी तैयारियां पूर्ण
बेलगहना। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होने जा रहा है। इसके साथ ही बेलगहना और दारसागर धान उपार्जन केंद्रों में भी कल धान खरीदी की बोहनी होगी। दारसागर नवीन धान उपार्जन केंद्र में खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति का पंजीयन क्रमांक 820 जारी हो चुका है। वहीं 15 नवंबर को धान बेचने के लिए किसानों के ऑनलाइन टोकन भी जारी हो चुके हैं।
इधर, दारसागर धान उपार्जन केंद्र को लेकर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा केंद्र शुरू नहीं होने की अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि दारसागर नवीन धान उपार्जन केंद्र की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। समिति का पंजीयन क्रमांक 820 जारी होने के साथ ही खरीदी की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। इतना ही नहीं, 15 नवंबर के लिए किसानों के ऑनलाइन टोकन भी जारी हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र शुरू नहीं होने की अफवाहों से किसानों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।
उप समिति सेमरिया में भी धान खरीदी की तैयारी पूर्ण
मिली जानकारी के अनुसार उप समिति सेमरिया में भी इस वर्ष धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां भी इस खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश में 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी
गौरतलब है कि प्रदेश में पहले 2740 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। इस वर्ष 360 नए केंद्र जोड़े जाने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 3100 हो गई है। राज्यभर में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।
धान खरीदी से जुड़ी क्षेत्र की विस्तृत जानकारी, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था और किसानों से संबंधित ताजा अपडेट के लिए बने रहिए CGVTV / mpcgvisiontv.blogpost.com के साथ।


0 Comments