Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

पीड़िता के घर में घुसकर अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 75, 331(3) बीएनएस के तहत की गई कार्रवाई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

1. मनोज देवांगन पिता भागचंद देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम रामाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

घटना का विवरण :-

                     प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12-11-2026 को दोपहर लगभग 01:00 बजे वह अपने घर के सामने स्थित कमरे में सो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी मनोज देवांगन पिता भागचंद देवांगन निवासी ग्राम रामाटोला उसके घर के अंदर घुसकर उसकी चादर खींचा तथा दोनों हाथों को पकड़कर उसके ऊपर चढ़ गया और मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया द्वारा विरोध करते हुए आरोपी को दो थप्पड़ मारकर चिल्लाने पर अंदर कमरे में सो रहा उसके जेठ का लड़का लुकेश मंडावी मौके पर पहुंचा, जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 670/2026, धारा 74, 75, 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


                  प्रार्थिया के साथ घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ प्रकरण के आरोपी मनोज देवांगन पिता भागचंद देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम रामाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments