Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरबा : छ्त्तीसगढ़ म हसदेव अउ सिंहदेव दुनो के अस्तित्व खतरा म”, दीपका में कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने दोहराया विधायक धर्मजीत के कथन को दोहराया

 कोरबा : छ्त्तीसगढ़ म हसदेव अउ सिंहदेव दुनो के अस्तित्व खतरा म”, दीपका में कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने दोहराया विधायक धर्मजीत के कथन को दोहराया

कोरबा पाली शशि मोहन कोशला


दीपका  स्व.बिसाहूदास महंत की 44वी पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण आयोजन कार्यक्रम पर दीपका पहुंचे छ्त्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़िया लहज़े में कहा कि तुमन पढ़े लिखे जगह म बैठे हा, मोर कहे के दूसर अर्थ नई है, लेकिन भाषण देत देत हमर धर्मजीत भाई हर एक बात कहे रहीस, जेन ह हमर बहुत अच्छा अउ समझदार विधायक हे, बाते बात म एक बहुत अच्छा छोटे से बात कही दिस, के छ्त्तीसगढ़ म हसदेव आऊ सिंहदेव दुनो के अस्तित्व ह खतरा म हे, सही बात हे।कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, सूरज महंत, नगर पालिका परिषद दीपका का अध्यक्ष संतोषी दीवान, उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, राज्य गॉ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, महापौर कोरबा राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments