Ticker

6/recent/ticker-posts

Basna: सरायपाली को जिला बनाने क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद को जिला निर्माण संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन,

 सरायपाली को जिला बनाने क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद को जिला निर्माण संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन,


 जिला महासमुंद के ब्लाक बसना  से नंदलाल मिश्रा की रिपोर्ट --


    08 अगस्त श्रावण माह के अन्तिम सोमवार व आजादी पर्व के पूर्व सरायपाली जिला निर्माण  संघर्ष समिति  द्वारा स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद को स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह महाविद्यालय  सरायपाली के एक बैठक पश्चात सरायपाली को नया जिला बनाने  हेतु ज्ञापन सौपा गया। साथ ही  विधायक श्री नंद को स्मृती चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञापन में  सरायपाली को महासमुंद से अलग कर सांकरा से बन्जारी नाका तक, अलग जिला बनाने की मांग की गई। जिसमे सरायपाली व बसना  विकास खण्ड तथा तीन प्रस्तावित विकास खण्ड  भवंरपुर,  सांकरा,  छुईपाली को मिला कर, एक जिला बनाने के लिए आग्रह किया  गया। 

 वर्तमान मे महासमुंद जिला मुखयालय से सरायपाली की दूरी 120 कि. मी. होने के कारण क्षेत्र के मध्यम वर्गीय लोगों को व जिला के कार्य के सम्पादन  के लिये जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरायपाली जिला बनने से समय व धन खर्च से बचा जा सकेगा। एवं समय पर   शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, व ब्यापरिक दृष्टि  से तथा भौगोलिक स्थिति अत्यंत उपयुक्त है। लम्बे समय से किये जा रहें मांग को 15 अगस्त तक नया जिला बनाये जाने की मांग समिति ने विधायक से की है। जिसे स्वीकार करते हुए बहुत ही जल्द जिला बनाये जाने हेतु विधायक ने आस्वस्थ किया है। मांग पत्र सौपने में प्रमुख रूप से  जिला निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष- तिलक प्रसाद साहू, सचिव -विवेक शर्मा, संयोजक श्रीमती अनिता चौधरी, वरिष्ठ  कांग्रेस नेता   प्रदीप गुप्ता,महेंद्र बाघ,वाहिद नियारिया, किशोर भोई सचिव कोलता समाज सरायपाली ,मनोज कुमार  राय अध्यक्ष  छग सहायक शिक्षक फेडरेशन सरायपाली, राजेश प्रधान  प्रांतीय सचिव  छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन, दिनेश प्रधान, अध्यक्ष  वन कर्मचारी संघ सरायपाली, व कमल लोचन अध्यक्ष  छ ग पेंशनर संघ, चंदराम  भास्कर सहित क्षेत्र के अनेक समाज सेवी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments