Ticker

6/recent/ticker-posts

Kanker: चारामा आत्मानंद स्कूल में फर्जी शिक्षक भर्ती का मामला उजागर

 चारामा आत्मानंद स्कूल में फर्जी शिक्षक भर्ती का मामला उजागर 


-कलेक्टर के संज्ञान में आते ही चयन को किया गया निरस्त


कांकेर.  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए तत्कालीन कांकेर कलेक्टर एवं उत्कृष्ट विद्यालय समिति द्वारा संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन गत वर्ष  दिनांक .12.07.2021 को शिक्षक भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक  ऑपरेटर, प्यून की भर्ती की जानी थी,  जिसमें चयन के नियम शर्त के कंडिका  12 के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पूर्ण कर लिया जाना था। जब मेरिट सूची तैयार की गई और पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया और दावा आपत्ति भी मंगवाई गई,  जिसमें एक अभ्यर्थी कु लक्ष्मी साहू पिता विनोद साहू चारामा का नाम 21 वर्ष से कम होने के कारण अपात्र सूची में आने के बाद कु लक्ष्मी साहू द्वारा भी दावा आपत्ति की गई। जिसके दावा आपत्ति सूची में  कु लक्ष्मी साहू फिर से आयु कम होने के कारण अपात्र घोषित किया गया। लेकिन  कुछ दिनों  पश्चात  उसी अपात्र सूची  में से कु लक्ष्मी साहू पिता विनोद साहू का  नाम  नियम शर्तो को ताक में रखकर चयन कर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चारामा में नियुक्ति दे दी जाती है एवं लगभग एक वर्ष से वेतन आहरित कर रही होती है। अचानक मामला वर्तमान कलेक्टर के संज्ञान में आने पर उनके व्दारा तत्काल चयन निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि कु. लक्ष्मी साहू कांग्रेस समर्थित मनोनित एल्डरमैन  विनोद साहू की पुत्री है। इस मामले का खुलासा होने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो चुका है, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि राजनीतिक पहुंच के दम पर अपात्र होने के बाद भी नियम शर्तो को ठेंगा दिखाते हुए गलत तरीके से सहायक शिक्षक भर्ती कर दी गई थी। इसके पीछे जो अधिकारी -कर्मचारी इस नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हुए वो भी अब सवालों के घेरे में है।

Post a Comment

0 Comments