Ticker

6/recent/ticker-posts

Kondagaon: कोंडागांव पुलिस द्वारा आयोजित किया गया "शहीदो के परिवार का सम्मान" कार्यक्रम ।

 कोंडागांव पुलिस द्वारा आयोजित किया गया "शहीदो के परिवार का सम्मान" कार्यक्रम । 


कोंडागांव-- राज शार्दुल


जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं एडिशनल एसपी श्री राहुल देव शर्मा सहित कोंडागांव पुलिस द्वारा "शहीद के परिवार जनों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मोहन मरकाम विधायक कोंडागांव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कोंडागांव जिले में निवासरत शहीदों के परिवार जनों को साल श्रीफल एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की वीरगाथा को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।


आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर"शहीद के परिवार का सम्मान" कार्यक्रम के दौरान कोंडागांव जिले के ऑडिटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायकों द्वारा देशभक्ति गीत के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति गीत के सुनकर जवानों की शहादत को नमन किया।



 1. उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह नागवंशी, 2. आरक्षक राम प्रसाद नेताम, 3. आरक्षक कमल यादव, 4. आरक्षक रतन लाल नेताम, 5. प्रधान आरक्षक अफजल खान, 6. सहायक आरक्षक लखेश कुमार वैद्य, 7. आरक्षक प्रेम कुमार प्रजापति, 8. आरक्षक संजय कुमार मंडावी, 9. आरक्षक शोभा सिंह मरकाम, 10.  गोपनीय सैनिक तुलाराम सिन्हा, 11. आरक्षक लखन लाल मरकाम, 12. आरक्षक राधेश्याम केसरी, 13. आरक्षक शिव प्रकाश नेताम, 14. प्रधान आरक्षक अखिलेश सरोज, 15. आरक्षक रूपधर सोरी, 16. आरक्षक सुंदरलाल नेताम, 17. आरक्षक धनीराम उसेंडी, 18. लव कुमार भगत  19. आरक्षक पीलू राम नेताम, 20. आरक्षक गणेश नेताम, 21. आरक्षक हीरालाल नेताम, 22. आरक्षक सुरेश कुमार सोरी, 23. आरक्षक नंदकिशोर सोरी, 24. आरक्षक सुखलाल दिवान, 25. आरक्षक पवन कुमार मंडावी, 26. प्रधान आरक्षक बिरेंद्र सोम, 27. आरक्षक समारू राम बट्टी, 28. आरक्षक फरशुराम मरकाम, 29. सहायक आरक्षक पुरन पोटाई,  30. कृष्णनाथ किंडो, 31. आरक्षक गोविंद राय, 32 आरक्षक जितेंद्र चतुर्वेदी, 33. हेमदास मानिकपुरी, 34. मोहन नाग, 35. राम सिंह मरकाम, 36. विक्रम यादव, 37. आरक्षक रामदास कोर्राम, प्रधान आरक्षक विक्रम यादव, 38. प्रधान आरक्षक पवन कुमार मंडावी, 39. आरक्षक खिलावन बिसेन,  के परिवार जनों को सम्मानित किया गया।


पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों के परिवार वालों से बात कर उनकी कुशलता जाना। कार्यक्रम की समाप्ति पर कोंडागांव पुलिस द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया जिसमें शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ कोंडागांव जिले के पुलिस परिवार ने साथ मिलकर भोजन किया।


कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें कलेक्टर श्री दीपक सोनी (आईएएस) पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.), जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एडिशनल एसपी श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम कोंडागांव श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, डीएसपी कोंडागांव श्री निमितेश सिंह परिहार, डीएसपी श्री रूपेश कुमार एवं जिले के पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments