Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बिरगहनी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आगाज

बिरगहनी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आगाज



संवाददाता राम प्रताप सिंह बेलगहना...... 





      छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 23 का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब पर ग्राम पंचायत स्तर पर सेमरा बिरगहनी में प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी महामंत्री शिवदत्त पाण्डेय के द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के 0 से 18 वर्ष एवं 40 वर्ग से अधिक आयुवर्ग के दलीय खेल गिल्ली डंडा, पेिट्टुल,संखली लंगडी दौड़,कबड्डी,खो खो, रस्साकशी,बाटी,कंचा तथा एकल खेल बिल्लस फुगड़ी गेडी दौड़, भंवरा,100 मीटर दौड़,लंबी कूद कुल 14 पारंपरिक खेल विधाएं सम्मिलित है। राजीव युवा मितान क्लब सेमरा बिरगहनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री शिवदत्त पाण्डेय, जसवंत जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रतनपुर, संतोष साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस रतनपुर, चंद्रभान मरावी शिक्षक, केदार तिवारी शिक्षक, साथ ही ग्राम सरपंच अर्जुन मरावी अटल मरावी अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब, द्रोण कुमार उपाध्यक्ष,चंद्रभान मरावी उपाध्यक्ष, आयुष साहू, राजेन्द्र लास्कर,  अरुणा पैकरा,  दुर्गा यादव दुर्गा जायसवल, मनीष जायसवाल, पवन जायसवाल, विनोद जायसवाल,के साथ समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments