Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: मंडी अध्यक्ष ने करवा धान खरीदी का किया शुभारम्भ*

 *मंडी अध्यक्ष ने करवा धान खरीदी का किया शुभारम्भ*







बेलगहना से संवाददाताराम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.......


छतीसगढ़ सरकार द्वारा पुरे छतीसगढ़ मे 1 नवंबर से धान खरीदी किया जा रहा है इसी कड़ी मे मिठू नवागांव सेवा सहकारी समिति मे मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला के मुख्य अतीथ्य मे धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया

मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की पुरे भारत देश मे छतीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जंहा सबसे ज्यादा क़ीमत मे धान खरीदी किया जाता है और किसानों को सम्पन्न बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदैव प्रयास रत रहते है

पिछले वर्ष राज्य मे लगभग 1लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था जो इस वर्ष और बढ़ने की उम्मीद है सरकार द्वारा किसानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन टोकन की भी व्यवस्था भी दी जा रही है जिससे किसानों को टोकन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

धान खरीदी की शुरुआत कोंचरा के किसान भूषण यादव के धान से किया गया आमंत्रित अतिथि द्वारा किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

कार्यक्रम मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ मंडी सदस्य लाला निर्मलकर,लवकेश पैकरा जनपद सदस्य उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा, उप सरपंच रवि सिँह, पंच  शिवा उइके, विक्की सिँह, भूषण यादव, रूपचंद केशरवानी, धरम सिँह, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया यादव,बूदानी सिँह, प्रभारी शत्रुघ्न पाण्डेय श्री तिवारी, अमृत कुमार सहित काफ़ी संख्या मे किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts