Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: धान खरीदी : जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी*

 धान खरीदी : जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी*


कोरबा  पाली शशि मोहन कोशला 


नौ नवंबर के लिए 33 टोकन जारी, एक हजार 93 क्विंटल धान की होगी खरीदी



कोरबा 07 नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। 9 नवंबर के लिए 33 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 21 टोकन समिति द्वारा और 12 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री एसके जोशी ने बताया की अभी तक उपार्जन केंद्र कनकी  में 24 क्विंटल 80 किलो, केरवाद्वारी में 220 क्विंटल, चैतमा में 72 क्विंटल 80 किलो, छुरीकला में 120 क्विंटल, निरधी में 50 क्विंटल,  पसान में 8 क्विंटल 80 किलो,  पोड़ी में 68 क्विंटल, बिंझरा में 68 क्विंटल 80 किलो एवं खरीदी केंद्र लाफा में 50 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है।


33 किसानों का एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान खरीदने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से जारी हुए टोकन - बुधवार 09 नवंबर को 33 किसानों को धान बेचने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं।  इन किसानों से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। बुधवार  को धान खरीदी केन्द्र छुरीकला में 04, बिंझरा में 6,  भिलाई बाजार में एक,  सुमेधा में एक, कोरबी में एक,  निरधि में दो,  पाली में 4,  लाफा में एक,  केरवाद्वारी में 7, नुनेरा में चार और नोनबिर्रा में दो किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

Bilaspur:  वन विभाग का पर्यटकों से अनुरोध: भनवारटंक क्षेत्र में भ्रमण से बचें
Janjgir:  नवागढ़ फर्जी शिक्षा कर्मी वर्ग दो हुआ बर्खास्त, मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रिंगनी का*
Bilaspur:  फोटोबाजी के लिए पार्षद का खिलवाड़, मगरमच्छ के पीठ पर बैठ थाम ली लगाम  बिलासपुर रतनपुर सोशल मीडिया पर धाक जमाने और हवाबाजी करने के लिए रतनपुर का एक पार्षद ने एक विशालकाय मगरमच्छ के पीठ पर बैठ फोटो खिचवाने के लिए उस  मगरमच्छ पर बंधे रस्सी को घोड़े की लगाम की तरह थाम ली। उनकी देखा सीखी अब नगर के कई युवा और बच्चे भी इस तरह की हरकत कर अपनी जान जोखिम में डाल सकते हैं। ये महाशय है रतनपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद हकीम मोहम्मद, एक जन प्रतिनिधि होने के कारण उन्हे इस तरह की खतरनाक फोटो बाजी को रोकना चाहिए और लोगो को जागरूक करना चाहिए जबकि वो खुद इस तरह की स्टंटबाजी को बढ़ावा दे रहे  दरसल रतनपुर के वार्ड क्रमांक 5 रानीपारा में स्थित बिकमा तालाब जिससे लगा हुआ खेत में  था मगरमच्छ मोहल्ले के कुछ लोग सुबह उठ कर निकले खेत की ओर जहां खेत में घूमता हुआ दिखा  मगरमच्छ जिसे देख होश उड़ गय चीख पुकार सुन कर पूरे मोहल्ले हो गय एकत्रित सभी ने हिम्मत जुटा कर किसी भी तरह बांध कर वन विभाग को दी सूचना सूचना मिलते ही वन विभाग अधिकारी पहुंचे टीम के साथ पहुंचकर खुटा घाट में छोड़ा गयापर वहा देखी गई लापरवाही रतनपुर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद के द्वारा ऐसे खिलवाड़ किया जा रहा है ।जिसकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है क्या एक जनप्रतिनिधि होते हुए ऐसी हरकत कीया जाना चाहिए। भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत अगर किसी ने जानवर को जहर दिया, जान से मारा, कष्ट दिया तो उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जुर्माने का भी प्रावधान है। अब देखना है कि सरकार द्वारा इस लापरवाही के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे