Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बेलगहना..... युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या*

 *बेलगहना..... युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या*


संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना......




बेलगहना.....जिले भर में इन दिनों आत्महत्या के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसमें ग्रामीण हो या शहरी कोई क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है। ऐसा ही एक मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम बहेरामुड़ा का है जहां एक 20 वर्षीय युवक रामजी बैगा पिता चुनगु राम बैगा निवासी करखनी खोला बहेरामुड़ा ने फांसी लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वह कल रात्रि बगल में हो रहे विवाह में शामिल हो भोजन कर आया तथा घर पर खाना नहीं खाने की बात कह सो गया सुबह 8 बजे तक युवक नहीं उठा, परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फांसी पर लटका मिला। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts