Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह ग्राम कंचान्दुर में हुआ संपन्न

 मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह ग्राम कंचान्दुर में हुआ संपन्न



बालोद:-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया की मुख्य आतिथ्य में आज बालोद जिले के गुंडरदेही  विकासखण्ड के ग्राम कंचान्दुर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। सभी ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू ने कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है, यहां एक साथ 39 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर योजना की राशि पन्द्रह हजार रूपए से बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए की गई है।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। कार्यक्रम में  बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे। सरकार की इसके पीछे मंशा है कि शादी में फिजूल खर्चे को रोकना है इससे गरीब वर्ग के लोगों को भी सम्मान के साथ विवाह करने सरकार अवसर दे रही है। इसमें शामिल लोग यह समझ गए है कि शादी में फिजूल खर्चे को रोकना है। विकलांगो को विवाह प्रोत्साहन के लिए 50 हजार दिया जाएगा।



रिपोर्टर :-रूपचंद जैन

Post a Comment

0 Comments