Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: महिलाओं ने हर मोर्चे पर अपनी काबलियत को सिद्ध किया --शुक्ला*

 *महिलाओं ने हर मोर्चे पर अपनी काबलियत को सिद्ध किया --शुक्ला*


*महिला समूह के लिए सामुदायिक भवन की मांग हुई पूरी*


संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना..........





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़बो नवा छतीसगढ़ के संकल्प को लेकर 2018 से छतीसगढ़ के सर्वागीन विकास के संपने को पूरा कर रहे हैँ इस संकल्प को पूरा करने मे छतीसगढ़ की महिलाओं का विशेष योगदान है उक्त उदगार मुख्य अतिथि के आसन्दी से मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने व्यक्त किया।

बिहान योजना से जुडी महिला समूह का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन ग्राम मिठू नवागांव मे रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला उपस्थिति हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वालित कर किया गया ततपश्चात छतीसगढ़ के राजगीत का गायन किया गया।

महिला समूह के क्लस्टर लेवल की अध्यक्ष शांति महंत ने महिला समूहों का लेखा जोखा पेश कर क्रिया कलाप की जानकारी दी और बताया की महिला समूह आत्मनिर्भर बन कर स्वयं और दूसरों का जीवन स्तर सुधार रही हैं।

मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की भारत और छतीसगढ़ मे नारी का सम्मान सदैव से होता आया है जो आज भी अनवरत जारी है, महिलाओं को छतीसगढ़ सरकार द्वारा अनुदान राशि एवं न्यूनतम  ब्याज दर पर लोन देकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे महिलाएं सिर्फ घर के चूल्हे चौके तक सीमित नहीं रह गई है महिलाओं ने घर के साथ साथ समाज को भी संवारने का काम किया है गौरतलब है की छतीसगढ़ मे बिहान योजना की शुरुआत 2011 मे किया गया था जिसका लाभ ग्राम पंचायत स्तर के महिला समूहों को नहीं मिलता था वर्ष 2018 मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसका फायदा बिलासपुर जिले के प्रत्येक समूह को मिलने लगा जिससे महिलाओ मे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है.

कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सत्कार के साथ साथ सांस्कृतक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया

कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ को जिला पंचायत सदस्य मनीता भानु, जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल, जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व, पूर्व जनपद अध्यक्ष लखन पैकरा, मंडी सदस्य लाला निर्मलकर, ने सम्बोधित किया

महिला सम्मेलन मे हजारों की संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही

कार्यक्रम मे उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा, उप सरपंच कपिल जायसवाल, पवन सिँह, मिथलेश मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, रविराज रजक, बैजनाथ पटेल, भरत कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन लाल गुप्ता, अँधियार सिँह भानु, शैलबाला कुजूर, सरपंच प्रतिभा सिँह, हरि सिँह, रजनी सिँह, चन्द्रकला मराठा, संगीता तिवारी, सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments