Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल में मुस्कान पुस्तकालय का सफल संचालन*

 *शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल में मुस्कान पुस्तकालय का सफल संचालन*

महासमुंद से ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता



विकासखंड सरायपाली के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल एवं संकुल समन्वयक नेहरू लाल चौधरी के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय योजना से प्राप्त पुस्तकों का लाभ बच्चों एवं जन- जन तक पहुंचाने के लिए बहुत ही कम खर्च पर कबाड़ से जुगाड़ से बहुत ही बढ़िया बाल पुस्तकालय का निर्माण किया गया है।प्रधान पाठक अंजू पटेल के कुशल नेतृत्व में संचालन हो रहा है। सहायक शिक्षक योगेश साहू अंजलिना नंद, विराट भोई के देख - रेख एवं सहयोग में अनेक योजनाओं का संचालन विद्यालय में किया जा रहा है। टॉय पेडागाजी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम,शाला सुरक्षा, कबाड़ से जुगाड़, अंगना म शिक्षा, माता उन्मुखीकरण जैसे विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। पुस्तकालय का संचालन स्वयं बच्चों द्वारा किया जा रहा है। बच्चे रोज पुस्तक निकालकर अध्ययन करते हैं और पुस्तकों को सहेज कर रखते हैं। पुस्तकों का ज्ञान अर्जन के लिए घर भी ले जाकर पढ़ सकते हैं शाला प्रबंधन समिति के माताओं का भी सहयोग हमेशा रहता है। पुस्तकों की बगिया से बच्चे अनेक कहानियां कथाओं से हमेशा रूबरू होते रहते हैं। पुस्तकालय की सराहना पूरे विकासखंड के शिक्षक एवं अधिकारियों ने किया।

Post a Comment

0 Comments