Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: "मोर गौठान- मोर अभिमान"*

 *"मोर गौठान- मोर अभिमान"*



रिपोर्ट:-रूपचंद जैन 



बालोद:-छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के आव्हान में प्रदेश भर में आयोजित *"मोर गौठान- मोर अभिमान"* कार्यक्रम आज गुंडरदेही विधानसभा मे  विधायक कुँवर सिंह निषाद  के मार्गदर्शन में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम बिरेतरा में किया गया। जहा युवा कांग्रेस की टीम पहुंचकर गौठान में संचालित महिला स्व सहायता समूह कि माताओं से मिलकर योजनाओं के बारे में चर्चा किया जहां समूह की महिलाओं ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कि सरकार बनी है तब से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है उन्होंने यह भी बताया कि वर्मी खाद से हम जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। समूह द्वारा  बाड़ी योजना अंतर्गत

केला, कटहल, हल्दी, प्याज, नेपियर घास, भाजी , बैगन अन्य और हरी सब्जियो की खेती वर्तमान में की जा रही है साथ ही अगरबत्ती निर्माण कार्य, कुक्कुट पालन कार्य किया जा रहा जिसके बारे में जानकारी भी दी भूपेश सरकार कि योजनाओं की तारीफ कि इन सभी योजनाओं से अभी वर्तमान में  बिरेतरा ग्राम के लकभग 60-65 परिवारों को लाभ मिल रहा है।इस मौके पर आज ब्लॉक कांग्रेस गुंडरदेही के सम्मानित अध्यक्ष-  भोजराज साहू , ग्राम बिरेतरा के सरपंच-  योगेश देशमुख ,गौठान समिति अध्यक्ष-  तिलोचन रजक , अमृतानंद सिन्हा, रूपचंद जैन, अभिषेक यादव, कुलेश्वर तिवारी,डमान चौरे, मितान क्लब अध्यक्ष- तोमन निर्मल,दीपक मारकंडे, इन्दरराय, बीरेंद्र मंडावी,राजाराम निषाद,धर्मु गायकवाड, गोपाल प्रसाद निषाद,सुरेश देशमुख एवं जय माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की माताए, माँ दन्तेवारी महिला स्व सहायता समूह की माताए ,जय भवानी स्व सहायता समूह की माताए, नारीशक्ति स्व सहायता समूह की माताए एवं  गौठान समिति के सदस्य गण अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments