Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: बेमिसाल 9 साल में मजबूर* *भारत बना मजबूत भारत : जिला भाजपा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा*:-शकुंतला नरेटी

 *बेमिसाल 9 साल में मजबूर* *भारत बना मजबूत भारत : जिला भाजपा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा*:-शकुंतला नरेटी 



  कमल सिन्हा ____दुर्गुकोंडल 30 मई 2023।  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि 30 मई 2019 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी। आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने पहले 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में श्री मोदी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। आखिरी बार 1984 के चुनावों में किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था।

'सबका साथ, सबका विकास' के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, नरेन्द्र मोदी ने शासन व्यवस्था में बदलाव लाते हुए सर्व समावेशी, विकासोन्मुख और

भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नेतृत्व किया। परिणामस्वरूप बेमिसाल 9 सालों में हमारा मजबूर भारत विश्व में सबसे मजबूत भारत के रूप में स्थापित हुआ और नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेतृत्व कर्ता बने।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के श्रीमती शकुंतला नरेटी ने आगे कहा  है कि अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है।

विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने इस बात को माना कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत रिकॉर्ड गति से गरीबी को खत्म कर रहा है। इसका श्रेय केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए विभिन्न फैसलों को जाता है।

आज भारत दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयुष्मान भारत का नेतृत्व कर रहा है। 50 करोड़ से अधिक भारतीयों को कवर करते हुए आयुष्मान भारत गरीब और नव- मध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments