Ticker

6/recent/ticker-posts

Kawardha: फर्जी दिव्यांग प्रमाण -पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारी - अधिकारी अब होंगे बर्खास्त

 जिला - कवर्धा (छत्तीसगढ़         

   दिनांक -30 -05  -2023                

    रिपोर्टिंग -पी.डी.ब्यूरो चीफ कवर्धा          

     फर्जी दिव्यांग प्रमाण -पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारी - अधिकारी अब होंगे बर्खास्त  

  मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी  

 छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर समस्त संभागीय आयुक्त समस्त विभागाध्यक्ष समस्त जिलाध्यक्ष समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रपत्र जारी           

 संदर्भ:- माननीय उच्च न्यायालय के प्रकरण क्रमांक writ petition (PIL)36/2023 छत्तीसगढ दिव्यांग सेवा संघ विरुद्ध छत्तीसगढ़ एवं 14 अन्य के संबंध में 





कवर्धा- छत्तीसगढ़ में गलल या फर्जी दिव्यांग प्रमाण- पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी -कर्मचारियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र को मेडिकल बोर्ड द्वारा गलत करार दिए जाने पर ऐसे अधिकारी -कर्मचारियों को बर्खास्तगी की जायेगी बर्खास्तगी की प्रक्रिया के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से सहमति प्राप्त कर नोडल (समाज कल्याण विभाग)के द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जायेंगे छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा इस संबंध में सभी विभाग प्रमुख  संभागीय आयुक्त,सभी जिले के कलेक्टरों,को सभी जिले के जिला पंचायत के सीईओ को परिपत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गय  है।परिपत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन प्रकरण छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सेवा संघ विरूद्ध छत्तीसगढ़ शासन व 14अन्य में पिटिशन में उल्लेखित 18शासकिय सेवक जिनके विरूद्ध आरोप है कि वे गलत या फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में आज पर्यन्त कार्यरत हैं, संबंधित विभाग के द्वारा दिव्यागता की पुष्टि के लिए पुनः मेडिकल बोर्ड से पारदर्शिता पूर्ण  निष्पक्ष जांच कराई जाएगी इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा इन 18 शासकीय सेवकों के मूल विभाग तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवा को पत्र भेजा जाएगा              ----------------  इनके दिव्यांग प्रमाण- पत्र की पुनः जांच होगी ..परिपत्र में बताया गया है कि 01जनवरी 2019 के बाद नियुक्त किए गए समस्त शासकीय सेवक जो दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत हैं, उनकी शारीरिक परीक्षण उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्रों की नियमानुसार मेडिकल बोर्ड से पुनः जांच कराई जाएगी प्रत्येक विभाग या कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवक जो नियम विरुद्ध गलत तरीके से फर्जी दिव्यागता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं, ऐसे फर्जी दिव्यांग अधिकारी और कर्मचारियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र नियमानुसार जांच सत्यापन कराया जाएगा

Post a Comment

0 Comments