Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: मगधा यादव समाज कल्याण संघ शाखा सभा तोरेसिंहा में सामाजिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

 मगधा यादव समाज कल्याण संघ शाखा सभा तोरेसिंहा में सामाजिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न


महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता





 दिनांक 6 मई 2023 को मगधा यादव समाज कल्याण संघ जिला महासमुंद मुख्यालय - खेमड़ा( बसना) शाखा सभा तोरेसिंहा(पोड़ागढ़) का निर्वाचन पंचायत भवन  तोरेसिंहा में आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम मां समलेश्वरी एवं राधा कृष्ण के छाया चित्र की पूजा अर्चना प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष ऋषभ बगर्ती, लेखा परीक्षक ध्रुव मलिक ,निर्वाचन अधिकारी एवं समाजिक जनों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शाखा सभा सदस्य हेतु फार्म भरवाए गए। जिसमें 49 सदस्यों ने फार्म भरकर सदस्यता लिया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया ।दावा आपत्ति के पश्चात निर्वाचन कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसमें समस्त पदाधिकारियों का नियमानुसार अभ्यर्थी फार्म भरकर समर्थन पत्र अवलोकन  कर घोषित किया गया।दावा आपत्ति की विधिवत घोषणा की गई।दावा आपत्ति शुन्य पाई गई।सभी पदों में सदस्य निर्विरोध घोषित किया गया। जिस पर पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन दल द्वारा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से होने पर सभी को बधाई प्रेषित किए।जिसमें अध्यक्ष फकीर कठार,उपाध्यक्ष विकास जाल,सचिव सम्पत बाग,सहसचिव युधिष्ठिर छत्तर,कोषाध्यक्ष उसत बगर्ती, संगठन मंत्री रामकृष्ण ,प्रचार प्रसार मंत्री कविराज कठार, सलाहकार निरंजन कठार, माधव कुदाई,सदस्य-संजय यादव,नंदलाल यदु,दुर्योधन बगर्ती, अनिरुद्ध, अभिमन्यु, अशोक ब्लॉकसभा सदस्य सम्पत जाल,ओमप्रकाश छत्रपति, डोलामणी,मलय भोई, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण किशोर यादव, कृष्ण चरण छत्रपति का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का पुष्पहार एवं गुलाल से तिलक कर स्वागत किया।निर्वाचन दल में सत्यानंद बाँक,मोहन दीप, छालो यादव, धनश्याम यादव,लखपति यादव,पिताम्बर बगर्ती, श्रीकर यदु ने निर्वाचन सम्पन्न कराया। नीलेंद्र महाकुर ,हेमंत बाघ, घनश्याम महाकुर,कार्तिकेश्वर बाघ, गंगाराम बगर्ती ,प्रहल्लाद जाल, अशोक कुमार, मधुमंगल, नंदलाल,संजय, नेहरू बिशी, चूड़ामणि, जीवर्धन कार्तिक , अर्जीलाल , दुर्योधन, युधिष्ठिर, विराट,अलेख,डोलामणी, विकास यादव, श्वेत कुमार, घनश्याम यादव, चंद्रमणि यादव ,रामकुमार, अनिरुद्ध, गिरधारी, रविशंकर, सानंद ,बाबूलाल यादव, चमरु,हेमंत बाघ, सुभाष कांण, माधव कुदाई एवं परिक्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments