मगधा यादव समाज कल्याण संघ शाखा सभा छूईपाली से मोहर सिंह यादव निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त
महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता
7 मई 2023 को मगधा यादव समाज कल्याण संघ जिला महासमुंद मुख्यालय - खेमड़ा( बसना) शाखा सभा छुईपाली का निर्वाचन आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम मां समलेश्वरी एवं राधा कृष्ण के छाया चित्र की पूजा अर्चना प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष ऋषभ बगर्ती, उपाध्यक्ष कृष्ट टाणी ,निर्वाचन अधिकारी एवं सामाजिक जनों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शाखा सभा सदस्य हेतु फार्म भरवाए गए। जिसमें 50 सदस्यों ने फार्म भरकर सदस्यता लिया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया ।दावा आपत्ति के पश्चात निर्वाचन कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसमें समस्त पदाधिकारियों का नियमानुसार अभ्यर्थी फार्म भरकर समर्थन पत्र अवलोकन कर घोषित किया गया।दावा आपत्ति की विधिवत घोषणा की गई।दावा आपत्ति शुन्य पाई गई।सभी पदों में सदस्य निर्विरोध घोषित किया गया। जिस पर पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन दल द्वारा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से होने पर सभी को बधाई प्रेषित किए।जिसमें अध्यक्ष- मोहर सिंह यादव, उपाध्यक्ष - अधिकारी यादव,सह सचिव- विद्याधर यादव ,कोषाध्यक्ष - प्रकाश भोई, संगठन मंत्री- विश्वामित्र यादव ,प्रचार प्रसार- मंत्री चतुर्भुज यादव, सलाहकार- वासुदेव सलमा, जैजैराम यादव,सदस्य- दिलीप कुमार, पंकज महाकुर,भरत यादव,जागेश्वर, रमेश बगर्ती ब्लॉकसभा सदस्य राजेश यादव, लखपति महाकुर, धनेश्वर बांक, अनिरुद्ध यादव, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य लोकनाथ कठार,अमृतलाल बगर्ती का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का पुष्पहार एवं गुलाल से तिलक कर स्वागत किया।निर्वाचन दल में सत्यानंद बांक,मोहन दीप, छालो यादव,लखपति यादव,पिताम्बर बगर्ती, कैलाश यादव ने निर्वाचन सम्पन्न कराया। बिरंची बाघ, बाल कृष्ण यादव, विद्याधर ,चतुर्भुज ,भरत ,दिलीप ,रसिक, प्रकाश, प्रदीप ,श्यामकुमार ,चंद्रशेखर राजकुमार, सुदर्शन ,राजेश, ओमप्रकाश छत्रपति ,कृष्ट टांणी,देवार्चन, दुर्वादल दीप,प्रकाश बांक एवं समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे



0 Comments