Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: विश्व पर्यावरण दिवस पर खदान कर्मियों ने किया वृक्षारोपण*

 *विश्व पर्यावरण दिवस पर खदान कर्मियों ने किया वृक्षारोपण*


*पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली में प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कपडों के थैलों का किया गया वितरण*










Kamal Sinha_दुर्गुकोंदल  तहसील क्षेत्र के ग्राम हाहालद्दी में गोयल ग्रुप द्वारा संचालित श्री बजरंग आयरन ओर माइंस में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। खदान परिसर में खदान के कर्मचारियों द्वारा भिन्न भिन्न प्रजातियों जैसे चीकू, सीताफल, बादाम, अमरूद और आम जैसे पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने की समझाइश दी गई साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया ताकि लोग कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें। ज्ञात हो कि गोयल ग्रुप पिछले कई दिनों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर कर रहा है। माइंस के डिप्टी मैनेजर भोजराम बंजारे नें बताया कि उनका संस्थान लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments