Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस की कमान संभालने को तैयार इमरान खान, पेश की मजबूत दावेदारी




बेलगहना -- कोटा विधानसभा में युवा कांग्रेस की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम इमरान खान ने बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे इमरान खान इससे पहले कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।


महासचिव के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहने और हर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

इमरान खान ने कहा, "मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। पद केवल जिम्मेदारी बढ़ाता है। यदि संगठन मुझे बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी देता है, तो मैं हर कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करूंगा। युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।"


उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका संकल्प एक मजबूत, सक्रिय और संघर्षशील युवा कांग्रेस का निर्माण करना है। क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि इमरान खान का संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जमीनी पकड़ उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत दावेदार बनाती है।

Post a Comment

0 Comments