Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही। अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार।

 थाना डोंगरगढ़

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।

अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 24 पाव बॉम्बे गोवा अंग्रेजी शराब, 46 पाव देशी मदिरा कुल 70 पौवा एवं एक मोटरसाइकिल जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत 31,560 रुपये।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

1- अनिल कंवर, पिता मूलचंद कंवर, उम्र 39 वर्ष, निवासी जटकन्हार, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

2- फिरोज निर्मलकर, पिता स्व. मुरारी लाल निर्मलकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी जटकन्हार, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

3- धनेश निर्मलकर, पिता स्व. मानिक राम निर्मलकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी जटकन्हार, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।


                  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर अपने थाना स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले कोचियों/तस्करों पर लगातार नजर रखकर प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं।

                          इसी क्रम में दिनांक 01-07-2026 को मोबाइल के माध्यम से मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति कटली शराब भट्ठी की ओर से अपने मोटरसाइकिल में अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते हुए आ रहे हैं। सूचना पर थाना डोंगरगढ़ के नेतृत्व में ग्राम बेलगांव चौक, मोहारा जाने के मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

                         कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 24 पाव बॉम्बे गोवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 4.320 बल्क लीटर, 46 पाव देशी मदिरा कुल 70 पौवा, मात्रा 8.280 बल्क लीटर तथा एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 08 AK 8467, कुल जुमला कीमत 31,560 रुपये जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments