Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गौठान निरीक्षण करना छोड़ अपना अस्तित्व बचाने का कार्य करे भाजपा* : *श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी*

 *गौठान निरीक्षण करना छोड़ अपना अस्तित्व बचाने का कार्य करे भाजपा* : *श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी*


कमल__सिन्हा __दुर्गुकोंडल 4 जून 2023



भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के पदाधिकारी विधायक एवं संगठन से जुड़े लोग गौठान में निरीक्षण कर जनता को अब वह फैला रहे हैं

 *रमन राज में गौठान में 27000 गौ माता के मौत पर क्यों चुप रही* भाजपा

 चुनाव नजदीक आते ही गौठान का दौरा कर अपनी हल्की राजनीति का परिचय दे रही है भाजपा

अनियमितता को लेकर दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा गौठान का निरीक्षण करना छोड़ सबसे पहले अपना अस्तित्व बचाने का काम करे। गौठान के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। *डॉ.रमन सिंह की सरकार में गौशाला में 27000 गायों की मौत पर क्यों चुप रही* भाजपा के किसी भी विधायक ने उस गौठान में जाने की हिम्मत नहीं की। चुनाव नजदीक आ गया है, तब भा ज पा गौठान का दौरा कर रही हैं इससे पहले क्यों नही किया भाजपा ने गौठानो का निरीक्षण। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में गायों के सरंक्षण का कार्य हो रहा है जिसके कारण भाजपाइयों के पेट में दर्द उठ रहा है।

"15 सालों तक गौठान के नाम पर घोटाला भाजपा की सरकार ने को जगाया है।

भाजपा के लोग* 

 दो दिन निरीक्षण कर 1300 करोड़ रूपये* के गौठान निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मुद्दाविहीन भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता खोने के कारण कुछ भी बयानबाजी कर रही है*। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर बौखलाई भाजपा हर दिन तरह-तरह के हथकंडे अपना कर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है पर आम जनता सब समझ रही है। पशुधन सरंक्षण के लिए तैयार गौठान पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है। आज छत्तीसगढ़ के मॉडल की देश- दुनिया में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री ने विगत चार सालों में गरीबो, मजदूरों व किसानों के हित में कार्य कर जिसका छत्तीसगढ़ का मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments