Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के अनुशंसा से 92 लाख 83 हजार स्वीकृत***

 *जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के अनुशंसा से 92 लाख 83 हजार स्वीकृत***

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी  साहू के अनुशंसा पर विभिन्न ग्रामो मे जलाशय जीर्णोद्वार  एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए ब्यानवे लाख तिरासी हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की गई है।


शासन से प्राप्त निर्देशानुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तहत जनपद पंचायत विकासखंड छुरिया के ग्राम मासूम जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए10 लाख  60 हज़ार रुपये,  महाराजपुर जलाशय जीर्णोद्वार  कार्य  एवं नहर मरम्मत कार्य 8 लाख 18 हजार रुपए, हालेकोसा जलाशय जीर्णोद्वार  एवं नहर मरम्मत कार्य 8 लाख 81 हजार रुपए, पदगुड़ा  जलाशय जीर्णोद्वार  एवं नहर  मरम्मत कार्य 9 लाख 16 हजार रुपए, घुपसाल जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत कार्य 8 लाख 53 हजार रुपए,  जोशी लमती जलाशय जीर्णोद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य 8 लाख 35 हजार रुपए, केशोटोला जलाशय जीर्णोद्वार  एवं नहर  मरम्मत कार्य 10 लाख, 70 हजार रुपए, लामेटा जलाशय एवं नहर मरम्मत कार्य 8 लाख, 50 हजार रुपए,  झालाटोला  जलाशय जीर्णोद्वार  एवं नहर मरम्मत कार्य 10 लाख, 09 हजार रुपए, दामाबंजारी जलाशय जीर्णोद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य 9 लाख, 91 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से 

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments