Ticker

6/recent/ticker-posts

Devbhog: हाथी को भगाने में जुटा था अमला इधर भालुओं ने युवक को नोच डाला।रायपुर रेफर किया गया पीड़ित।

 देवभोग_हाथी को भगाने में जुटा था अमला इधर भालुओं ने युवक को नोच डाला।रायपुर रेफर किया गया पीड़ित।


         गुरुवार से वन अमला देवभोग रेंज में आए हाथी को वापस जंगल में भगाने में  जुटा था,लेकिन इसी रेंज के अमलीपदर सर्कल के गुढियारी में भालुओं की झुंड ने युवक पर हमला कर दिया।घटना सुबह तड़के साढ़े 5 बजे की बताई जा  रही है। गोढीयारी निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र यादव सुखतेल नदी से नहा कर लौट रहा था,पास में मौजूद 4 भालुओं की झुंड में से दो ने युवक पर हमला बोल दिया।आवाज सुन कर कुछ लोग मदद करने पहूंचे तब तक दोनो भलुओ ने युवक को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे।सर मूह के अलवा पूरे शरीर में दांत व नाखून के हमले से बने गहरे जख्म बन गए है।इमरजेंसी ड्यूटी सम्भाल रहे चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया की घायल अवस्था में युवक को सुबह देवभोग अस्पताल में साढ़े 7 बजे भर्ती कराया गया।दाहिने आंख बाहर आ गया है,नाक भी बाहर हो  गया है। खोपड़ी उखाड़ दिया गया था जिसे सिलाई किया गया।नाखून के दर्जन भर निशान।हालात नाजुक होने के कारण  हायर सेंटर के लिए रायपुर रेफर किया गया। 

घटना की पुष्टि करते हुए देवभोग रेंजर छबिलाल ध्रुव ने कहा की घायल का उपचार रायपुर में किया जा रहा है,फौरी  सहायता दी गई है।एक डिप्टी रेंजर को पीड़ित के साथ भेजा गया है।विभाग नियमानुसार मदद करेगी।


हाथी उड़ीसा जंगल में किया प्रवेश_ रेंजर छबीलाल ध्रुव ने बताया की हाथी सुबह तक धूपकोट इलाके में था।दोपहर तक जंगल के रास्ते ओडिसा सुरक्षित प्रवेश कर गया है।नुआपड़ा वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।


फोटो_ एक आंख उखाड़ दिया था भालू ने

Post a Comment

0 Comments