Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की लगने लगी क्लास*

 *भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की लगने लगी क्लास*


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना.....


कोटा विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र भाजपा मंडल बेलगहना में बैठकों का दौर शुरू असम से आए विधायक ले रहे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की क्लास, कोंचरा में रखी गई मंडल स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी और मंडल के पदाधिकारीयों की बैठक। बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ को सबसे मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वही कोटा विधानसभा की सीट जीतने भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को असम विधायक ने जीत के लिए भाजपा मंडल बेलगहना की तैयारीयों का जायाजा लिया।

 इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि अब तक के बैठकों में जो प्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी नदारत रहा करते थे उनकी भी उपस्थित बड़े संख्या में देखने को मिली। कोटा विधानसभा सीट के लिए दावेदारों की भी उपस्थिति देखने को मिली विधानसभा सीट के समस्त दावेदार इस बैठक में शिरकत करते हुए दिखाई दिए। भाजपा में अब तक विधानसभा कोटा की सीट पर दावेदारी को लेकर के कई चेहरे सामने आए हैं किंतु प्रत्याशी घोषणा किसके नाम की होगी संशय की स्थिति बनी हुई है। भाजपा इस बार क्षेत्र में सक्रियता के आधार पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है इसमें देखने वाली बात यह होगी की भाजपाई सर्वे में क्षेत्र का सबसे पॉपुलर व्यक्तित्व कौन है।


दावेदारों की सूची में संतोष तिवारी, डॉ रायसिंह पैकरा, लवकुश कश्यप, मोहित जायसवाल, मुकेश दुबे, बृजलाल राठौर,जीवन मिश्रा, बेलगहना जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय के आलावा भी कई नाम हैं.

Post a Comment

0 Comments