Ticker

6/recent/ticker-posts

Kota: कोटा* : *गरिमा के साथ स्वावलंबी बनती महिलाएं*

 *कोटा* : *गरिमा के साथ स्वावलंबी बनती  महिलाएं* 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह बेलगहना.....





कोटा ब्लॉक के गांव करहीकछार के महिला समूह की महिलाएं अब कदम दर कदम गरिमा के साथ स्वावलंबनता की ओर आगे बढ़ रही है , और अब मछली पालन की दिशा में भी कदम बढ़ा लिया है।  महिला स्व सहायता समूह करहीकछार की ग्रामीण महिलाऐं   अब विस्तृत ग्रामीण आर्थिक स्वावलंबनता का लक्ष्य लेकर चलने लगी है। वर्तमान में  इस गांव में मिलेट मशीन , आटा, मसाला  प्रसंस्करण इकाई महिलाएं पहले से ही संचालित कर रही हैं, इनके कार्यों के देखने केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक के प्रतिनिधि मंडल आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास संस्थान की वित्तिय सहायता एस. एच. जी. शेड निर्माण की स्वीकृति मिली और जिसका शिलान्यास किया गया। श्रीवास्तव के द्वारा महिलाओं के कार्य की जमकर प्रसंशा की थी। इन सभी कार्यों में प्रबंधन गरिमा टीम तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है और शासन प्रसाशन के साथ समन्वय करके एक अनुकरणीय आदर्श मॉडल प्रस्तुति का प्रयास जारी है। अभी तक इस मुहिम से मुंगेली, बिलसपुर, कबीरधाम की महिलाएं और सीमांत किसान जुड़कर कार्य कर रहे हैं। जैविक  मिलेट फसल खेती कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments