Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: शारदीय नवरात्रि पर्व में भक्तिमय माहौल।*

 *शारदीय नवरात्रि पर्व में भक्तिमय माहौल।*



*दुर्गूकोंदल*। इस साल नगर में इन दिनों नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है ।शहर के चौक चौराहों पर जगह जगह में मां दुर्गा विराजमान है ।नगर के समस्त दुर्गा पंडालों मां दुर्गा कलश यात्रा के साथ विराजी गई है। वही मंदिरों में भक्तजन दर्शन के लिए पहुँच रहे हैँ। शहर में  बनाये गए विभिन्न पंडालों में सुबह शाम शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ भक्तगण मां दुर्गा की आराधना में डूब गये है ।नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई।कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हो गई है। नवरात्र में मां दुर्गा की  आराधना को लेकर नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा लगातार 27 वा वर्ष दुर्गा स्थापना किया है। दुर्गा स्थापना से दुर्गूकोंदल में भक्तिमय माहौल है, अंचल के शिव मंदिर कर्रामाड़ ,खंडीखाट के खंडेश्वर, बहादुर कलारिन मंदिर ,सोनादाइ में  ज्योत कलश स्थापना की गई है। नवरात्रि प्रारंभ होते हि हजारों की संख्या मे भक्तों का ताँता लगना शुरु हो जाता है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया है। तथा सुबह शाम आरती के साथ,विशेष पूजा अर्चना किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments