Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: धान कटाई शुरु,ग्रामीण हुए धान कटाई में व्यस्त।*

 *धान कटाई शुरु,ग्रामीण हुए धान कटाई में व्यस्त।*



दुर्गुकोंदल। ब्लॉक के अधिकांश क्षेत्रों में कम् समय में पककर तैयार होने वाली धान कि कटाई कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। लोग सुबह 8-9 बजे से दिनभर अपने खेत खलिहानों में नजर आते हैं।ठीक उसी प्रकार चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है चुनाव प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव घूम रहे हैं।लेकिन कई जगह लोगों एवं कार्यकर्ताओं को न मिलने निराश होकर ही लौटते हैं। क्योंकि धान कटाई का सीजन है। कोदापाखा निवासी अनीता नरेटी आशा यशोदा ने बताए की हमारे क्षेत्र में धान कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं।इसलिए हम खुद ही धान कटाई कर रहे हैं उन्होंने आगे बताया कि हमारे क्षेत्र में 150 रुपए से 200 मजदूरी दी जा रही है।लेकिन सभी घर में धान कटाई होने के कारण नहीं आ रहे हैं।जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है।

Post a Comment

0 Comments