Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दिल्ली के आदि व्याख्यान में शामिल होंगे ललित नरेटी*

 *दिल्ली के आदि व्याख्यान में शामिल होंगे ललित नरेटी*

दुर्गुकोंडल 20 नवंबर 2023


      जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान के माध्यम से आदि व्याख्यान 2023 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है, जिसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ से ललित नरेटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

       धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आदि व्याख्यान में देश भर के विचारक, लेखक और नेतृत्व कर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिसमें आदिवासी विरासत, संस्कृति, भाषा के संरक्षण संवर्धन व अनुसंधान तथा आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा पर विचार-मंथन किया जाएगा। आदि व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री होंगे विशेष उपस्थिति केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरुता व विशेश्वर टुडू तथा राज्यों के आदिम जाति कल्याण मंत्रियों की होगी।

    22-23 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ललित नरेटी शामिल होंगे, वे आदिवासी जीवनचर्या व  संस्कृति के विशेष जानकार होने के साथ ही संस्कृति, भाषा व लोकगीतों के संरक्षण हेतु सक्रिय कार्य कर रहे हैं, उनके कार्यों को देखते हुए विशेष व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है जहां ललित नरेटी अपना अनुभव साझा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments