Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: शहीद शिरोमणि गैंदसिंह भाऊ 199 वां शहादत दिवस श्रद्धांजलि समारोह

बालोद

लोकेशन डेंगरापार जिला बालोद

तारीख 20/01/24


आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेंगरापार हरदेव लाल बाबा मंदिर मैदान में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा द्वारा आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह भाऊ 199 वां शहादत दिवस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुआ।* 





 *माननीय विधायक जी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंद सिंह को उनके शहादत दिवस  पर नमन किया।विधायक जी ने कहा कि शहीद गैंदसिंह ने अंग्रेजों के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई और बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले शहीद गैंदसिंह को उनकी पुण्यतिथि पर गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है. ऐसे वीर सपूत को छत्तीसगढ़ और पूरा देश नमन करता है. उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।*

शहादत दिवस कार्यक्रम में  समाज के समस्त पदाधिकारी एवं  हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments