Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुमार सिंह निषाद जी गृह नगर अर्जुंदा में श्री सांईं विद्यालय अर्जुंदा में आयोजित वार्षिक उत्सव "अभिव्यक्ति" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

बालोद

लोकेशन -अर्जुंदा

तारीख 25/01/24


आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद निषाद जी गृह नगर अर्जुंदा में श्री सांईं विद्यालय अर्जुंदा में आयोजित वार्षिक उत्सव "अभिव्यक्ति" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।*

*इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं की रूचियों और प्रगति का लेखा-जोखा होता है। इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है।*

इस अवसर पर श्री चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती सुषमा चंद्राकर जी उपाध्यक्ष, श्री मिथिलेश शर्मा जी शिक्षक एवं साहित्यकार, श्री नीलम कौर जी प्रधान पाठक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।


विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ





*

Post a Comment

0 Comments