Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: आरोपी रमाशंकर के कब्जे से 3.837 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।

 थाना – डोंगरगढ़, जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)

डोंगरगढ़ पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

आरोपी रमाशंकर के कब्जे से 3.837 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।

जप्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹70,000।

धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01- रमा शंकर वर्मा, पिता – दिल्लू राम वर्मा, उम्र – 58 वर्ष, निवासी ग्राम भानपुरी, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।


             पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने थाना स्टॉफ के साथ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर लगातार निगरानी रखकर कार्यवाही कर रहे हैं।

            इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भानपुरी स्थित आरोपी रमा शंकर वर्मा के खेत में बने कमरे में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी रमा शंकर वर्मा के कब्जे से कुल 3.837 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000/- है, बरामद कर जप्त किया गया।

           आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments