Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: शा उ मा विद्यालय बेलौदी में आज कक्षा बारहवीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

बालोद

लोकेशन बेलौदी

तारीख 20/02/24



शा उ मा विद्यालय बेलौदी में आज कक्षा बारहवीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ तत्पशचात सभी शिक्षको एवम छात्र छात्राओं का सम्मान गुलदस्ते भेंटकर एवम गुलाल लगाकर किया गया ।इस अवसर बारहवीं के छात्रों द्वारा गुब्बारा डांस तथा पेपर डांस भी किया गया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं को कलम भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।इस अवसर पर शाला प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू एवम समस्त शिक्षको द्वारा शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया साथ ही सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई । कार्यक्रम में व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू कु ज्योति सोनी प्रीति गणवीर बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश कुमार साहू सरजूराम साहू, ईश्वरी साहू प्रीति साहू खोमन लाल साहू ईश्वरी ठाकुर ओमप्रकाश ठाकुर एवम आशीष कुर्रे उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन कु राजेश्वरी साहू एवम कु पूनम साहू ने की। उपरोक्त जानकारी व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी।



रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments